वेत्र (Common rattan)

     वेत्र एक प्रकार की लंबी झाड़ी होती है जिसके तने मजबूत और लचीले होते हैं। हिन्दी में वेत्र को बेंत कहते हैं। बेंत की छड़ी अत्यन्त मजबूत होती है। आयुर्वेद के अनुसार, बेंत की छड़ी तथा फर्नीचर बनाई जाती है। इसके अलावा भी बेंत के कई फायदे हैं। क्या आपको पता है कि एसिडिटी, डायबिटीज, पित्त दोष, कफ विकार आदि में बेंत के फायदे मिलते हैं। इतना ही नहीं, पेट में कीड़े होने पर, ल्यूकोरिया, पेशाब संबंधित रोगों में भी बेंत से लाभ मिलता है। इसके अलावा बेंत अवसाद (डिप्रेशन) को दूर करने में मदद करता है। 

वेत्र के उपयोग

  1. बेंत की जड़ को पीसकर चावल के धोवन के साथ पिलाने से मूत्रकृच्छ्र में लाभ होता है।
  2. बेंत का क्षार बनाकर 500 मिग्रा क्षार में शहद मिलाकर सेवन करने से मूत्राश्मरी में चूर्ण होकर अश्मरी या पथरी निकल जाती है तथा यह मूत्रल होता है।
  3. पत्ते के रस को पीने से जलन कम होता है तथा प्रमेह या डायबिटीज से आराम मिलता है।
  4. बेंत के कोमल डंठलों तथा जड़ को काटकर सुखाकर काढ़ा बनाकर पीने से प्रमेह तथा प्रदर में लाभ होता है।
  5. बेंत की जड़ को कुट कर 10 ग्राम चूर्ण को 100 मिली जल में मिलाकर मन्द आंच पर पकाकर काढ़ा बनाकर, छानकर योनि को धोने से योनि शैथिल्य (लूज वैजाइना) में लाभ मिलता है।
  6. 10-15 मिली बेंत जड़ के काढ़े में शहद मिलाकर पिलाने से रक्तपित्त में लाभ होता है।
  7. बेंत के फूलों का काढ़ा बनाकर पीने से अवसाद में लाभ होता है।
  8. बेंत के जड़ का काढ़ा बनाकर 10-20 मिली मात्रा में पिलाने से जीर्ण ज्वर का कष्ट कम होता है।
  9. बेंत के पञ्चाङ्ग का काढ़ा बनाकर पीने से आमदोष (पाचन की कमजोरी के कारण जब खाना हजम नहीं होता तो उससे बने विषैले तत्व को आमदोष कहते हैं) से राहत मिलती है।
  10. बेंत की कोमल शाखाओं का साग बनाकर बिना नमक मिलाए सेवन करने से सूजन कम होता है।
  11. बेंत के जड़ के साथ समान भाग में कूठ की जड़ मिलाकर कुट कर काढ़ा बनाकर पिलाने से कुत्ते के विष का असर कम होता है।

Comments

Popular posts from this blog

खैर या खादिर (Black Catechu)

नींबू (Lemon)