लौंग(clove)

  लौंग एक महत्वपूर्ण मसाला है और इसे एंटीसेप्टिक" के रूप में भी जाना जाता है।

        लौंग का उपयोग


  •  दांत दर्द से राहत पाने के लिए पूरी लौंग को दर्द वाले दांत के पास रख सकते हैं |
  •  अगर पेट में गैस बनने की शिकायत रहती है तो भोजन पकाते समय साबुत लौंग का उपयोग करें।
  • जब भी उल्टी का एहसास हो, 1-2 लौंग चबाएं।मुहासे पर लगाएं फिर।
  • लौंग के तेल की 2-3 बूंद में 2 चम्मच कच्चा शहद मिलाकर 10-15 मिनट के लिए अपने चेहरे को गुनगुने पानी से धोएं, इससे मुंहासे खत्म हो जाते हैं।
  • लौंग के पानी में शक्तिशाली रोगाणुरोधी गतिविधि है। रोज सुबह कुछ चम्मच लौंग का पानी पीने से प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है और संक्रमण से बचाव होता है। यह बलगम को हटाने में भी मदद करता है और खांसी से राहत देता है।
  • लौंग का पानी पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है और शरीर में आंतरिक रूप से अपने शोधन की वजह से डिटॉक्स करने में मदद करता है
  • लौंग के तेल का उपयोग करने से बालों का विकास होता है तथा जूँ से राहत मिलता है।
  • रात में सोने से पहले एक दो लौंग को नमक के साथ चबाने से खांसी से राहत मिलती है। 
  • लौंग के तेल कि दो-तीन बूंद पानी में मिलाकर हल्के भोजन के बाद सेवन करने से दस्त से राहत मिलती है।
  • लौंग के तेल में दीपन और पचान का गुण होता है, जिसके कारण यह पाचन को बेहतर बनाने में मदद करता है। यह वात और कफ दोष को भी संतुलित करता है जो दर्द से राहत दिलाने में मदद करता है, विशेष रूप से दांत दर्द में। 
  • सांसों की बदबू के इलाज के लिए इसे माउथवॉश के रूप में भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
  • लॉन्ग के तेल की 2-4 बूंदे नारियल तेल में मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने से राहत मिलती है।
घर पर  का लौंग तेल बनाने के लिए मध्यम आंच पर एक पेन को गरम करें। उसमें एक चम्मच साबुत लॉन्ग डाले और कुछ मिनटों के लिए बोले, फिर इसे एक मुसल में कूट लें और उसमें थोड़ा जैतून का तेल मिला ले।भूलने के बाद जैतून के तेल में मिलाकर इसे कूट लें और एक गहरे रंग के कांच के बोतल में बंद करके रख सकते हैं।

लौंग के तेल का सीधा प्रयोग नुकसानदायक हो सकता है।

Comments

Popular posts from this blog

वेत्र (Common rattan)

खैर या खादिर (Black Catechu)

नींबू (Lemon)