फिटकरी (Alum)

     फिटकरी एक रंगहीन, क्रिस्टलीय पदार्थ हैं। साधारण फिटकरी का रासायनिक नाम पोटाश एलम(KAl(SO4)2.12H2O) होता हैं। (AB(SO4)2.12H2O) इम्पीरिकल सूत्र वाले सामान्य यौगिकों को 'एलम' (Alums) नाम से जाना जाता है।  फिटकरी का उपयोग कागज उद्योग, रंगसाजी, छींट की छपाई, पेय जल के शोधन और चमड़ा कमाने में होता है। इसका उपयोग रक्त को थक्का बनाने के लिये भी किया जाता है। दाढ़ी बनाने के बाद प्रायः इसे चेहरे पर रगड़ा जाता है।सोलहवीं शताब्दी में फिटकरी मिलाकर त्वचा को श्वेत बनाने वाला पदार्थ बनाया जाता था।

फिटकरी का उपयोग


  1. फिटकरी का महीन चूर्ण बना लें. नहाने से पहले फिटकरी के चूर्ण की कुछ मात्रा पानी में डाल दें. इस पानी से नहाने से पसीने से बदबू ने समस्या दूर हो जाएगी|
  2.  दांत दर्द होने पर फिटकरी के पानी से गार्गल करना फायदेमंद रहता है|
  3.  फिटकरी के चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर चाटने से दमा और खांसी में फायदा होता है|
  4. सिर में जुंएं पड़ गई हैं तो फिटकरी के पानी से बाल धोना फायदेमंद रहेगा|
  5. प्रतिदिन फिटकरी के पानी से प्राइवेट पार्ट की सफाई करने से इंफेक्शन का खतरा दूर हो जाता है|
  6. सफेद बालों को काला करने के लिये फिटकरी का एक छोटा टुकड़ा लें और उसे पीस कर उसमें 1 चम्‍मच गुलाब जल मिलाएं। फिर इसे बालों में लगा कर कम से कम 5 मिनट तक मसाज करें। उसके 1 घंटे के बाद अपने बालों को शैंपू से धो लें।इसे सप्ताह में 3 से 4 बार लगाएं।
  7.  मुंहासों के दाग दूर करना है तो फिटकरी पीस कर पानी के साथ पेस्‍ट बनाएं। इस पेस्‍ट को मुहासों के दाग पर लगाएं और 20 मिनट तक लगाकर छोड़ दें। फिर चेहरे को पानी से धो लें। ऐसा नियमित करने पर दाग कुछ ही दिनों में दूर हो जाएंगे।
  8. गुलाब जल के साथ फिटकरी मिलाएं और पूरे चेहरे पर लगाएं। इससे चेहरे पर कसावट आएगी।
  9. फिटकरी का घोल मुंह के छाले या घाव में 30 सेकंड तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से कुल्ला करें या मुंह के धोएं ऐसा दिन मे दो-तीन बार करने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।



Comments

Popular posts from this blog

वेत्र (Common rattan)

खैर या खादिर (Black Catechu)

नींबू (Lemon)