गाजर (carrot)
गाजर एक सब्ज़ी का नाम है। यह लाल, काली, नारंगी, कई रंगों में मिलती है। यह पौधे की मूल (जड़) होती है। यह स्वास्थ के लिए बहुत अच्छा भोजन हैं।गाजर के रस का एक गिलास पूर्ण भोजन है। इसके सेवन से रक्त में वृद्धि होती है। मधुमेह आदि को छोड़कर गाजर प्रायः हरेक रोग में सेवन की जा सकती है। गाजर के रस में विटामिन ‘ए’,'बी’, ‘सी’, ‘डी’,'ई’, ‘जी’, और ‘के’ मिलते हैं। गाजर का जूस पीने या कच्ची गाजर खाने से कब्ज की परेशानी खत्म हो जाती है। यह पीलिया की प्राकृतिक औषधि है। इसका सेवन ल्यूकेमिया (ब्लड कैंसर) और पेट के कैंसर में भी लाभदायक है। इसके सेवन से कोषों और धमनियों को संजीवन मिलता है। गाजर में बिटा-केरोटिन नामक औषधीय तत्व होता है, जो कैंसर पर नियंत्रण करने में उपयोगी है। इसके सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम तो मजबूत होता ही है साथ ही आँखों की रोशनी भी बढ़ती है गाजर के सेवन से शरीर को उर्जा मिलती है।और वह विटामिन के और विटामिन बी 6 का अच्छा स्रोत है। नियमितरूप से गाजर खाने से जठर में होने वाला अल्सर और पचन के विकार दूर कर सकते हैं। गाजर में आम्ल घटक होते हैं जो शरीर में मौजूद आम्ल का प्रमाण संतुलित करके रक्त शुद्ध करता है।गाजर में पोटॅॅशियम होता है जो रक्तदाब बढ़ाने में मदद करता है। गाजर खाने से मुह में हानिकारक किटाणूओ का नाश होता है और दात में लगने वाला कीडा नही लगता है।जले ठिकाने पर लगाने से तकलीफ कम होती है। गाजर में कॅरोटीनॉड्स होते है जो शरीर में मौजूद रक्त की शक्कर नियंत्रित रखने में मदद करती है। नियमीत रूप से गाजर खाने से बाल, आँखों और त्वचा का आरोग्य सुधारता है।

गाजर के उपयोग
- गाजर के पत्तों को घी से चुपड़कर गर्म करके उनका रस निकालकर 2-3 बूंद नाक और कान में डालने से दर्द से राहत मिलती है।
- 250 ग्राम सौंफ को साफ करके कांच के पात्र में रखें, इसमें बादामी रंग की गाजरों के रस दें। सूख जाने के बाद 5 ग्राम रोज रात में दूध के साथ सेवन करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
- केले की जड़, गाजर, अदरक तथा लहसुन से पकाए हुए जल को गुनगुने गर्म पानी में 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द कम होता है।
- गाजर के ताजे पत्तों को चबाने से मुँह का अल्सर, मुख में दुर्गंध, दांत के जड़ से ब्लीडिंग होने तथा पूयस्राव (पस डिस्चार्ज) में लाभ मिलता है।
- गाजर के 40-60 मिली रस में चीनी तथा काली मिर्च के चूर्ण को डालकर सेवन करने से कफ निकलने लगता है जिससे कफ संबंधी समस्या से राहत मिलती है।
- 5-6 गाजर को अंगारों पर पकाएं या कच्ची ही छीलकर रात भर बाहर ओस में रहने दें। सुबह केवड़ा या गुलाब अर्क तथा मिश्री मिलाकर खाने से हृदय के बीमारी में लाभ होता है। गाजर का हलवा खाने से भी फायदा मिलता है।
- गाजरों को साफ करके छोटे-छोटे टुकड़े करके शहद मिले जल में उबालें, जब गाजर कुछ नरम हो जाए तो निकालकर कपड़े पर फैलाकर सुखा लें, फिर केवल शहद में उबालकर एकतार की चाशनी बनाएं और बरतन में रखें, इसके एक किलोग्राम मुरब्बे में 1-2 ग्राम दालचीनी, सोंठ, इलायची, केशर, कस्तूरी तथा जायफल डाल दें। 40 दिन बाद इस मुरब्बे का सेवन 20 से 40 ग्राम तक करें, इसके प्रयोग से उन्माद, कमजोरी तथा हृदय की बीमारी में लाभ होता है।
- गाजर को कद्दूकस कर दूध में उबालकर खीर की तरह खाने से हृदय को ताकत मिलती है, खून की कमी मिटती है।
- गाजर का काढ़ा बनाकर 20-40 मिली मात्रा में पीने से पेट की कृमियों से छुटकारा मिलता है।
- गाजर को काटकर उसमें काली मिर्च का चूर्ण, सेंधानमक तथा पिप्पली चूर्ण डालकर खाने से अरुचि, अग्निमांद्य (पेट फूलना तथा अजीर्ण (अपच) में लाभ होता है।
- 10-15 मिली पत्ते के रस को एक ग्लास जल में मिलाकर उसमें मात्रानुसार नमक तथा एक चम्मच नींबू रस को मिलाकर प्रयोग करने से उदर विकारों (पेट के रोगों) में लाभ होता है।
- 10-20 मिली गाजर के रस को पीने से अतिसार या दस्त में लाभ होता है।
- रक्तार्श (खूनी बवासीर) में अगर रक्त अधिक गिरता हो तो दही की मलाई के साथ 10-20 मिली गाजर का रस पीने से लाभ होता है।
- अनारदाना या खट्टे अनार के रस तथा दही के साथ पकाया हुआ गाजर का शाक बवासीर में लाभकारी होता है।
- गाजर के बीज 20 ग्राम तथा सोया, मूली, प्याज, पालक, बथुआ, मेथी व अजवायन इन सबके बीज 3-3 ग्राम धमासा, कुटकी, बैंगन, इन्द्रायन, उलट कंबल तथा ऊंटकटारा इन सबकी जड़ 3-3 ग्राम तथा बांस की लकड़ी का चूरा 3 ग्राम, इसमें 20 ग्राम गुड़ मिलाकर 1 ली पानी में काढ़ा बनायें। 100 मिली शेष रहने पर इसकी 3 मात्रा (30 मिली) स्त्री को तीन बार पिलाने से गर्भाशय का शोधन होता है। इसके अलावा जंगली गाजर को कद्दूकस करके इसके रस में कपड़े को तर करके योनि में रखने से गर्भाशय शुद्ध हो जाता है।
- 10 ग्राम गाजर बीज तथा 100 ग्राम पत्तों को मिलाकर काढ़ा बनायें। बने हुए काढ़े को 20-30 मिली मात्रा में पिलाने से प्रसव कष्ट कम होता है। योनि में गाजर के बीजों की धूनी देने से भी कष्ट कम होता है।
- गाजर को उबालकर, पीसकर जले हुए स्थान पर लेप करने से लाभ होता है तथा नमक डालकर बांधने से पित्त के कारण जो सूजन होती है उससे राहत मिलती है।
- गाजर के रस को लगाने से त्वचा रूखी तथा खुजली से छुटकारा मिलता है।
- 1.5 किग्रा गाजर के मध्य के अस्थिमय भाग को निकाल कर, 150 ग्राम घी में भूनकर, मिश्री चूर्ण मिलाकर, केसरयुक्त मिश्री की चासनी में डुबो कर, ऊपर से इलायची, बादाम तथा पिस्ते का चूर्ण प्रक्षेपित करके सुरक्षित रख लें। 10-20 मात्रा में ग्राम सेवन करने से दाह या जलन, प्रमेह या डायबिटीज, रक्तपित्त (नाक-कान से खून बहना), पिपासा या प्यास, प्रदर या गोनोरिया आदि का निवारण होता है।
- पकी हुई गाजर को सुखाकर, जल में घिसकर, बताशों के साथ सेवन कराने से बालातिसार में लाभ होता है।
Comments
Post a Comment