कुठिञ्जर (False Amaranth)

     कुठिञ्जर एक खरपतवार है। आपने कुठिञ्जर को मैदानों में देखा होगा। बारिश के मौसम में जो फसल होते हैं। कुठिञ्जर उन फसलों के बीच भी पैदा होता है। कुठिञ्जर की सब्जी भी कई घरों में खाई जाती है। कुठिञ्जर के सेवन से शरीर को बहुत अधिक लाभ होता है, और इसके कई सारे औषधीय गुण हैं। कुठिञ्जर पूरे भारत में परती भूमि पर पैदा होता है।

कुठिञ्जर के उपयोग

  1. कुठिञ्जर के पत्ते और तने की सब्जी बनाकर खाएं। इससे कब्ज की समस्या ठीक होती है।
  2. कुठिञ्जर के पत्ते और तने का काढ़ा बना लें। इसे पिएं। इससे खून की कमी, लिवर और तिल्ली विकार और पथरी की समस्या में लाभ होता है।
  3. कुठिञ्जर के फूल और बीजों का काढ़ा बना लें। 10-20 मिली मात्रा में काढ़ा पीने से डायबिटीज में लाभ मिलता है। इसके साथ ही इससे मूत्र रोग में भी फायदा होता है।
  4. कुठिञ्जर के पत्ते को पीसकर त्वचा पर लेप करें। इससे त्वचा पर होने वाली सूजन, जलन और लालिमा जैसी परेशानी ठीक होती है।
  5. कुठिञ्जर के फूल और बीज का चूर्ण बना लें। 2-4 ग्राम बीज के चूर्ण को मिश्री के साथ मिला लें। इसे दिन में एक बार 1 माह तक सेवन करें। इससे वीर्य का पतला होना और शुक्राणु की कमी आदि रोग में लाभ होता है।
  6. कुठिञ्जर पंचांग का काढ़ा बना लें। इसे पीने से रक्त संबंधी विकारों में लाभ होता है।
  7. कुठिञ्जर के पत्ते और तने की सब्जी बनाकर खाएं। इससे बबासीर का इलाज होता है।

Comments

Popular posts from this blog

वेत्र (Common rattan)

खैर या खादिर (Black Catechu)

नींबू (Lemon)