करेला (Bitter gourd)
करेला स्वाद में कड़वा, और थोड़ा-सा तीखा होता है। मधुमेह के रोगी विशेषतः करेला के रस, और सब्जी का सेवन करते हैं। करेला का सेवन अनेक बीमारियों जैसे- पाचनतंत्र की खराबी, भूख की कमी, पेट दर्द, बुखार, और आंखों के रोग में लाभ पहुंचाता है। योनि या गर्भाशय रोग, कुष्ठ रोगों, तथा अन्य बीमारियों में भी आप करेला से फायदा ले सकते हैं। करेले से कमजोरी दूर होती है, और जलन, कफ, सांसों से संबंधित विकार में लाभ मिलता है। चिड़चिड़ाहट, सुजाक, बवासीर आदि में भी करेले से फायदा मिलता है। करेला के बीज घाव, आहार नलिका, तिल्ली विकार, और लिवर से संबंधित समस्याओं में करेला लाभदायक होता है।
करेला के उपयोग
- करेले के पत्ते के रस को सिर में लगाने से रूसी की समस्या खत्म होती है।
- करेला के पत्ते के रस में हल्दी मिलाकर प्रयोग करने से भी डैंड्रफ से छुटकारा मिलता है।ज्यादा जोर से बोलने, या चिल्लाने से आपका गला बैठ गया है। आवाज सही से निकल पा रही है, तो 5 ग्राम करेला के जड़ के पेस्ट को मधु, या 5 मिली तुलसी के रस के साथ मिलाकर सेवन करें। इससे परेशानी ठीक होती है।
- सूखे करेला को सिरके में पीस लें। इसे गर्म करके लेप करें। इससे गले की सूजन ठीक हो जाती है।
- 5 ग्राम करेले के जड़ का पेस्ट बना लें। इसमें मधु, या 5 मिली तुलसी के रस मिला लें। इसका सेवन करें। इससे सांसों के रोग, जुकाम, और कफ की बीमारी ठीक हो सकती है।
- करेले के ताजे फलों, या पत्तों को कूटकर रस निकाल लें। इसे गुनगुना करके 1-2 बूंद कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
- करेला के पत्ते के रस में थोड़ा गाय का घी, और पित्तपापड़े का रस मिला लें। इसका लेप करने से सिर दर्द में आराम मिलता है।
- छोटे बच्चों को अमाशय संबंधी बीमारी हो जाती है। ऐसे में 6 मिली करेला के पत्ते के रस में थोड़ा-सा हल्दी का चूर्ण मिला लें। इसी पीने से बीमारी ठीक होती है।
- पेट में कीड़े हैं, तो 10-12 मिली करेला के पत्ते का रस पिलाएं। इससे पेट के कीड़े मर जाते हैं।
- इसी तरह 2-3 ग्राम करेला के बीजों को पीसकर सेवन करने से लाभ होता है।
- हैजा में भी करेले से फायदा होता है। 20-30 मिली करेला के जड़ का काढ़ा बना लें। इसे तिल के तेल में मिलाकर पीने से हैजा में लाभ होता है।
- 5 मिली करेला के पत्ते के रस में तेल मिलाकर सेवन करने से भी हैजा में लाभ होता है।
- जलोदर रोग पेट की बीमारी है, जिसमें पेट में पानी भर जाता है। इसमें रोगी का पेट फूल जाता है। इसमें 10-15 मिली करेला के पत्ते के रस में मधु मिलाकर पिलाने से लाभ होता है।
- महिलाएं करेले के 20 ग्राम पत्तों को पानी में उबाल लें। इसे छानकर पिएं। इससे स्तनों में दूध की वृद्धि होती है।
- 10-15 मिली करेला के पत्ते के रस में 1 ग्राम सोंठ, 500 मिग्रा काली मिर्च, और 500 मिग्रा पीपल का चूर्ण मिला लें। इसे दिन में तीन बार पिलाने से मासिक धर्म विकारों में लाभ होता है।
- करेले के पत्ते के रस को दाद वाले स्थान पर लगाने से दाद ठीक हो जाता है।
- करेला के पौधे, दालचीनी, पीपर और चावल को जंगली बादाम के तेल में मिला लें। इसे लगाने से त्वचा विकार, या चर्म रोग में फायदा होता है।
- करेले का फायदा वायरल फीवर, या ठंड लगकर आने वाले बुखार में भी ले सकते हैं। इसके लिए करेले के 10-15 मिली रस में जीरे का चूर्ण मिला लें। इसे दिन में तीन बार पिलाने से राहत मिलती है।
- करेला के पत्ते के रस को तलवे पर लगाएं। इससे तलवे में जलन की परेशानी से आराम मिलता है।
- मुंह में छाले होने पर करेले के रस में सुहागा की खील मिला लें। इसे लगाने से लाभ होता है।
- करेला के पत्ते के रस को फुंसी पर लगाएं। इससे फुन्सी ठीक होती है।
- 5-10 मिली करेला के पत्ते के रस को गुनगुना कर लें। इसमें थोड़ी केसर मिला लें। इसे दिन में तीन बार पिलाने से निमोनिया में लाभ होता है।
- आंखों के रोग से पीड़ित लोग, लोहे के बर्तन में करेले के पत्तों का रस निकाल लें। इसमें एक काली मिर्च घिस लें। इसका काजल की तरह लगाने से आंखों के दर्द, आंखों की जलन, और रतौंधी में फायदा होता है।
- मोतियाबिंद से ग्रस्त लोग, करेले की जड़ को घोड़े के पेशाब (अश्व मूत्र) में घिस लें। इसे 1-2 बूंद की मात्रा में आंखों में डालने से मोतियाबिंद में लाभ होता है।
- करेला के पत्ते के पेस्ट बना लें। इसे आंखों के चारों तरफ लेप करने से रात के अंधेपन की समस्या में लाभ होता है।
- डायबिटीज से दुनिया भर में अनेक लोग पीड़ित हैं। करेला से डायबिटीज में फायदा मिलता है। करेला के फलों को सुखाकर महीन चूर्ण बना लें। इसे 3-6 ग्राम की मात्रा में जल, या शहद के साथ सेवन करें। इससे मधुमेह में लाभ होता है। यह अग्नाशय को स्वस्थ बनाकर इंसुलिन के उत्पादन को सही करने में मदद पहुंचाता है।
- ताजे करेले के फल के रस में अनेक पोषक तत्व होते हैं। इसकी 10-15 मिली मात्रा पीने से भी मधुमेह में बहुत लाभ होता है।
- इसके अलावा, 20 मिली करेला के फल के रस में, 20 मिली आँवला के रस को मिला लें। इसे रोज सुबह-सुबह 4-6 माह तक नियमित सेवन करें। इससे मधुमेह में तुरंत लाभ होता है।
- बवासीर से परेशान लोग, करेले की जड़ को घिसकर मस्सों पर लेप करेंं। इससे बवासीर में लाभ मिलता है।
- इसी तरह 15-20 मिली करेला के पत्ते के रस को 200-300 मिली छाछ के साथ रोजाना सुबह-सुबह सेवन करें। एक माह तक सेवन करने से बवासीर में फायदा होता है।
- खूनी बवासीर वाले लोग 20-30 मिली करेले के काढ़े में चीनी मिला लें। इसे सुबह-शाम पीएं। इससे खूनी बवासीर में लाभ होता है।
- 10-15 मिली करेला के पत्ते के रस में, बड़ी हरड़ को घिस लें। इसे पिलाने से पीलिया रोग में लाभ होता हैं।
- करेले के कच्चे हरे फलों के रस को गर्म कर लें। इसका लेप करने से गठिया में लाभ होता है।
- इसी तरह करेले के पेस्ट, और काढ़ा को घी में पकाकर दर्द वाले स्थान पर लगाने से भी गठिया में आराम मिलता है।
- इसके अलावा 10-15 मिली करेला के फल के रस, या पत्ते के रस में राई, और स्वाद के अनुसार नमक मिला लें। इसे पीने से गठिया में फायदा होता है।
- आप करेले के फल को आग पर 10 मिनट रखकर भुर्ता बना लें। इसमें शक्कर मिलाकर रोगी को गुनगुना कर खिला दें। इसे करीब 125 ग्राम की मात्रा में सुबह-शाम रोगी को गर्म-गर्म खिलाएं। इससे गठिया में आराम होता है। पीड़ा वाले स्थान पर फलों के रस का बार-बार लेप करने से भी गठिया में आराम होता है।
- छाछ के साथ 15-20 मिली करेला के पत्ते के रस का सेवन करें। इससे अधिक शराब पीने के कारण होने वाली लिवर की बीमारी में लाभ मिलता है।
- लो ब्लडशुगर लेवल से पीड़ित रोगियों, एवं बच्चों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
- करेला के बीज में कुछ नुकसानदेह पदार्थ भी होते हैं, जिससे गर्भपात होने की संभावना रहती है। इसलिए लगातार करेले का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
- बहुत अधिक मात्रा में करेला का सेवन करने से पेट में दर्द, और दस्त की समस्या हो सकती है। अगर ऐसी परेशानी हो रही हो तो चावल और घी खिलाना अच्छा होता है।
Comments
Post a Comment