मूंगफली (Groundnuts, Peanuts)

     आयुर्वेद के अनुसार, मूंगफली दस्त पर रोक लगाती है। मूंगफली के बीज शरीर को स्वस्थ रखते हैं। त्वचा विकार, किडनी और सर्दी-खांसी जैसी बीमारियों में मूंगफली खाने के फायदे मिलते हैं। यह एक ऐसी औषधि है जो आसानी से बाजार में मिल जाती है, इसलिए आइए जानते हैं कि आप किस-किस रोग में मूंगफली से लाभ ले सकते हैं। मूंगफली की देश भर में कई प्रजातियां होती हैं। इसको देशी बादाम या चीनियां बादाम भी कहा जाता है। इसके पत्ते मेथी के पत्तों के जैसे होते हैं, लेकिन दोनों में कुछ अंतर होता है। मूंगफली के पत्ते मेथी के पत्ते से कुछ बड़े तथा चमकीले हरे रंग के होते हैं। इसके फूल सुनहरे-पीले रंग के होते हैं। इसके पौधों में से फूल बारीक-बारीक तन्तु  के रूप में निकलकर जमीन के अन्दर घुसते हैं, और जमीन में ही तन्तुओं से मूंगफली तैयार होती है। जिसको पकने के बाद खोदकर निकाला जाता है।

मूंगफली के उपयोग

  1. मूंगफली को छीलकर उसकी भस्म बना लें। 1 ग्राम भस्म को शहद या गुनगुने जल के साथ सेवन करने से खांसी और सर्दी में लाभ होता है।
  2. 1-2 बूँद मूंगफली बीज के तेल को पान में डालकर खाने से दस्त और पेट दर्द में लाभ होता है।
  3. मूंगफली को भूनकर काली मिर्च, पुदीना, नींबू तथा अदरक के साथ मिला लें। इसकी चटनी बनाकर सेवन करने से पाचनतंत्र संबंधी विकार तथा पेट के रोगों में लाभ होता है।
  4. डायबिटीज़ (मधुमेह) के रोगियों को गेहूं के आटे और मूँगफली के आटे से बनी रोटी खाना चाहिए। इससे लाभ होता है।
  5. जोड़ों के दर्द से  आराम पाने के लिए मूंगफली के तेल की मालिश करें। इससे जोड़ों का दर्द कम होता है।
  6. मूंगफली तेल को लगाने से दाद, खुजली में लाभ मिलता है।
  7. मूंगफली को भूनकर चूर्ण बना लें। इसके उबटन को अन्य द्रव्यों के साथ मिला लें। इसे त्वचा पर लगाने से त्वचा संंबंधित रोगों में लाभ होता है।
  8. मूंगफली तेल का सेवन करने से शारीरिक कमजोरी दूर होती है, और शरीर को शक्ति मिलती है।
  9. सर्दी के मौसम में गुड़ में मूंगफली तथ तिल डालकर जो गुड़युक्त खाद्यपदार्थ तैयार किया जाता है, उसको खाने से शरिर को बहुत पौष्टिक मिलता है।
  10. मूंगफली, चना तथा मूंग को रात में भिगोकर सुबह नियमित सेवन करें। इससे शरीर की कमजोरी दूर होती है और शक्ति मिलती है। अधिक व्यायाम व शारीरिक मेहनत करने वाले लोगों के लिए यह उपाय बहुत लाभकारी है।

  • भूनी हुई मूंगफली के सेवन के तुरन्त बाद पानी नहीं पीना चाहिए। इससे परेशानी हो सकती है। 


Comments

Popular posts from this blog

वेत्र (Common rattan)

खैर या खादिर (Black Catechu)

नींबू (Lemon)